Total Pageviews

Wednesday, June 14, 2017

आयतित विचारधारा एक बोझ

हमारे देश में आप तब तक एक अच्छे पत्रकार, फिल्मकार, कलाकार नहीं हो जबतक आप वामपंथी विचारधारा को स्वीकार नहीं लेते | जब वामपंथी बनना इतना ही जरूरी है बेवजह हर जगह हर बात पर तो क्योँ नहीं दुसरे के बाप को अपना बाप कहते हो, इससे तुम और ज्यादा वामपंथी हो जाओगे |( यह एकमात्र व्यंग्य है )
जिस तरह अफ़्रीकी ऊनी कपड़ा अपने गर्म प्रदेश में  और यूरोपियन सूती कपडे अपने सर्द प्रदेश में नहीं पहनते| ठीक उसी तरह एक ही तरह की शासन तंत्र प्रणाली(system of government) को हर जगह थोपा नहीं जा सकता | जहाँ तक वामपंथ की बात है , हमारे देश का बुद्धिज़्म संस्करण कही ज्यादा बेहतर है कार्ल मार्क्स के साम्यवाद संस्करण से | हमारे देश में पुराने समय में भी वामपंथी रहे है | गौतम बुद्ध, शंकराचार्य , दयानंद सरस्वती आदि कुछ उदहारण हो सकते है ऐसे वामपंथ( leftism) का |
जिस तरह अमेरिका में साम्यवाद, नार्थ कोरिया-क्यूबा-चीन  में पूँजीवाद और अरब देशों में लोकतंत्र को नहीं थोपा जा सकता अभी | उसी तरह इस देश में मार्क्सवाद के देशी संस्करण नक्सलवाद-माओवाद भी अवांक्षित है , इस देश के लिए | इस देश को एक नए शासन तंत्र प्रणाली (new type of SOG) की आज भी तलाश है, जो इसके अनुसार सही हो |
[ कोई भी वाद हो , यदि वो हक़ की बात करता हो | भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को सबको उपलब्धता की बात करता हो  ,तो  वो हमें स्वीकार्य होना चाहिए | पर जब ये एक नए शासन तंत्र प्रणाली ( SOG) की बात करे और वो साम्यवाद (मार्क्सिस्ट कम्युनिज्म) आधारित हो जो  कही भी किसी का भला न कर सका चाहे वो सोवियत रूस हो या नार्थ कोरिया | तब हमें ऐसा तंत्र स्वीकार्य नहीं और ऐसे शासन तंत्र व्यवस्था का बहिष्कार होना चाहिए | ]